बहुत जल्द शुरू हो सकता है जिला परिषद् का बाधित कार्य
——————-
मशरख से रोहित कश्यप की रिपोर्ट :
——————–
मशरक (सारण): जिला परिषद् मशरक स्टेशन फीडर रोड के चूड़ी मार्केट अवस्थित जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स का बाधित कार्य अब शुरू होगा। जिला पदाधिकारी सारण ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है । जिसके लिये एसडीएम मढ़ौरा को 30 जून को भेजे गए पत्रांक 2621 सी द्वारा दण्डाधिकारी एव पुलिस बल की मौजूदगी में अधूरा मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण पूरा कराने का निर्देश है। जिसके आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा एवं अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक मढ़ौरा के संयुक्त आदेश संख्या 364 दिनांक 7 जुलाई द्वारा दो सेक्शन पुरुष एवं महिला बल की तैनाती 9 जुलाई से 10 दिन के लिए की गई है। इनके साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किये गए है। जिनकी उपस्थिति में शांति पूर्ण तरीके से अधूरे मार्केट का निर्माण कार्य पूरा करना सुनिश्चित करना है। जानकारी हो कि मशरक स्टेशन फीडर रोड सड़क के दक्षिण आवंटित दुकान का निर्माण नही होने से गुस्साये दर्जनों व्यवसायियों ने यह कहते हुए निर्माण अवरुद्ध किया था कि पहले पूर्व में आवंटित दुकान का निर्माण कराया जाए । जिसके लिए लाखों रुपये जमा कराया गया है।




Recent Comments