
छपरा। लोक आस्था का पर्व छठ के मौके पर घाटों की साफ-सफाई को लेकर छपरा के विधायक डॉ सी एन गुप्ता शनिवार को काफी गंभीर दिखे।उन्होंने साहेबगंज,सोनारपट्टी,रूपगंज,
दहियावां समेत विभिन्न घाटों का जायजा लिया।
इस दौरान विधायक ने दूरभाष पर अधिकारीयों को भी उपस्थित थे। साफ-सफाई के प्रति गंभीरता दिखाने के लिए विधायक ने दूरभाष पर अधिकारियों को निर्देश दिया।इस दौरान विधायक ने रूपगंज,साहेबगंज,सोनारपट्टी, दहियावां समेत नगर निगम समेत अन्य घाटों पर जाकर साफ-सफाई का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
विधायक ने कहा कि छठ पर्व की मान्यता इस इलाके में काफी है। हर घर में पर्व होता है। व्रतियों और श्रद्धालुओं को कठिनाई न हो इसके लिए प्रशासनिक पहल जरूरी है। घाट तक जाने वाले रास्तों को दुरूस्त किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नदी में पानी नहीं रहने के कारण अर्ध्य देने में लोगों को कठिनाई होती है। इसके लिए मशीन से नदी में गड्डा कराया जाय ताकि लोगों को सहुलियत हो। इस मौके पर राजेश फैशन,धर्मेंद्र चौहान,राजू कुमार,विष्णु साह,पपु चौहान,भोला साह समेत कई कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।




Recent Comments