बलिया मे डीएम आफिस के सामने आत्महत्या का प्रयास
शीतल प्रसाद गुप्ता
बलिया (यूपी) 1 जुलाई। मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी निवासी रामायण सिंह ने आज शनिवार को अपने परिवार सहित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।पुलिस प्रशासन की सक्रिया से इनको ऐसा न करने से रोका गया। जिलाधिकारी ने इनको न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
बताया जाता है कि छितौनी निवासी रामायण सिंह का जमीनी विवाद अपने पट्टीदारों से पहले से चल रहा है। इनका आरोप है कि गांव के पट्टीदार एवं भाई हमारे परिवार वालों को हमेशा मारते-पीटते रहते हैऔर कई तरह की प्रताड़ना देते है।पीड़ित परिवार के मुखिया ने आरोप है कि मेरे लड़कियों को घर से निकलना मुश्किल करते है और प्राय: लड़कियो से छीटाकशी करते है।इसकी शिकायत आरोप है कि मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। मेरे ऊपर इतना फर्जी मुकदमा हो गया है कि अब जीना मुश्किल हो गया है।घर वालों को बाहर निकलना दुलर्भ हो गया है।यदि न्याय नहीं मिला तो हम लोग परिवार सहित आत्महत्या कर लेंगे।
बलिया मे जीएसटी दिवस मनाया गया
बलिया आज शनिवार को माल एवं सेवा कर (जीएसटी)के एक जुलाई से लागू होने के उपलक्ष्य में वाणिज्य कर विभाग द्वारा‘‘जीएसटी दिवस’’ के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ता व व्यापारियों को जिलाधिकारी ने जीएसटी अधिनियम की सरल व्यवस्था व इसके पीछे मजबूत आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के सम्बन्ध में बताया। डीएम ने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सीएससी को रजिस्ट्रेशन या रिटर्न फाइलिंग के सम्बन्ध में प्रशिक्षित करें जिससे इसका सीधा लाभ छोटे व मझोले कस्बे के व्यापारियों तक भी पहुंचे।
डीएम ने यह भी सुझाव दिया कि जो भीव्यापारी अपनी समस्याओं के दृष्टिगत कार्यालय में क्रियाशील हेल्पडेस्क तक आते हैं, उनको पूरी संवेदन शीलता से सुना जाय। उन्हें स्वयं भी इस कार्य को जीएसटी पोर्टल पर करने के लिए प्रेरित किया जाय।
इस अवसर पर एडीएम मनोज सिंघल, मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह, डिप्टी कमिश्नर केके श्रीवास्तव , असिस्टेन्ट कमिश्नर जयन्त कुमार सिंह, आनंद कुमार, विवेक कुमार,दिलीप कुमार प्रियदर्शी सहित सभी वाणिज्य कर के अधिकारी कर्मचारी व अधिवक्तागण उपस्थित रहे।




Recent Comments