बरात से बाइक चोरी, थाना में दिया आवेदन
#परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज(सिवान)(आससे)महाराजगज थाना क्षेत्र के पटेढ़ी गांव में मदन साह की पुत्री मुनि कुमारी की बरात यूपी के रेवती थाना क्षेत्र के रेवती गांव सेआयी थी।बताया जाता है कि बरात लक्ष्मण गुप्ता के पुत्र पंकज गुप्ता कीआयी थी। बरात में शामिल होने उसी गांव के अनिल कुमार गुप्ता भी अपनी बाइक संख्या यूपी 60 -11- 5673 से आये थे।द्वार पूजा के समय बाइक चालक बाइक खड़ी कर पूजा देख रहा था।मौका पाकर उच्चकों ने बाइक चुरा ली।अनिल कुमार गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है।




Recent Comments