दलित बस्ती में आग लगने से एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख

परसा (सारण)।प्रखंड क्षेत्र के पचलख पंचायत स्तिथ वार्ड 14 बनकेरवा भाव दलित बस्ती में बिजली के शॉट सर्किट से आग लगने से लगभग 20 घर जल कर राख हो गया।अगलगी की सुचना पाकर परसा पुलिस बीडीओ रजतकिशोर सिंह सीओ रामभजन राम घटना स्थल पहूंच आग पर काबू करने प्रयास किया।ग्रामीणों द्वारा बोरिंग से बुझाने का प्रयास किया।लेकिन आग की लपट इतनी तेज थी की आग पर काबू नही हो सका।मकेर व भेल्दी से दमकल पहुँच आग पर काबू पाने का प्रयास करते तबतक साइकिल मोटर साइकिल कपड़ा जेवर अनाज कागजात जलकर राख हो गया था।
पीड़ित परिजनों के बीच बीडीओ रजतकिशोर सिंह सीओ राम भजन रामपूर्व विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह, स्थानीय मुखिया हरेश्वर सिंह के सहयोग से तत्काल एक क्विंटल चिउरा 50 किलो मीठा तथा ठंठ से बचने के लिए 20 कम्बल का वितरण किया गया।