
टोक्यो में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान में रन फॉर नेशन का हुआ आयोजन
सारण के देवपुरा में युवाओं ने लगाया एक दौड़ राष्ट्र के नाम
रसूलपुर/एकमा(सारण)। गांव के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस जरूरत है उन्हें अवसर प्रदान करने की इनके अंदर भी वही जोश व जूनून है और इसी जूनून के साथ स्थानीय थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में सोमवार को अहले सुबह सारण के युवाओं ने एक दौड़ राष्ट्र के नाम लगाया। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने जय हिन्द व बंदे मातरम केे साथ हीं जीतेगा इंडिया जीतेगा भारत का नारा लगाते तिरंगा यात्रा निकाल कर पाँच किलोमीटर तक की दौड़ लगायी जो क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना था। बिदित हो कि यह दौड़ किसी प्रतियोगिता का हिस्सा नही था, बल्कि दौड़ का मुख्य उदेश्य टोक्यो में हो रहे ओलम्पिक में पदक हासिल करने वाले हिंदुस्तान की ओर से खेल रहे खिलाड़ियों के प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मेें उत्साहवर्धन को लेकर आयोजित किया गया था। मौके पर हेलमेट मैन संदीप शाही, चंदन कुमार दूबे, संतोष सेनानी यादव, संतोष शाही, राकेश पाण्डेय जी के अलावा धावकों में अजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रवि शाही, पंकज यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।




Recent Comments