मढ़ौरा(सारण) ।
प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा की योजना का पंचायतों स्तर पर सोशल आडिट के लिए आडिट टीम ने आवास और मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक की । बैठक में डीआरपी उदय कुमार ने कर्मियों को 6 अगस्त से 30 अगस्त के प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का अडिट होने की जानकारी दी । आडिट में टिम पीएमएवाईजी और मनरेगा की संचालित योजनाओं की जांच करेगी । सिड्युल्स के अनुसार टीम 6 अगस्त से 30 अगस्त तक अलग अलग पंचायतों में आवास योजना और मनरेगा की योजनाओं का सोशल आडिट करेगी । टिम ने प्रत्येक पंचायत के लिए तीन दिन का समय निर्धारित किया है । 

पंचायत जांच का सिड्युल्स
अगहरा, अंवारी, बहुआरापट्टी पंचायत –
6 अगस्त से 9 अगस्त 2012
बरदहिया, भुआलपुर, भावलपुर, गौरा, हसनपुरा पंचायत – 10 अगस्त से 13 अगस्त 2021
हथिसार, इसरौली, माधोपुर, मिर्जापुर, मुबारकपुर पंचायत – 16 अगस्त से 19 अगस्त 2021
नरहरपुर, नौतन, ओल्हनपुर, रामपुर, रसुलपुर पंचायत 23 अगस्त से 26 अगस्त 2021
सालिमापुर, शिल्हौड़ी, तेजपुरवां पंचायत 27 अगस्त से 30 अगस्त 2021

बैठक में योजनाओं के कागजात की हुई मांग
बैठक में आडिट टिम ने आवास और मनरेगा कर्मी से योजना से जुड़ी कागजात को पांच अगस्त तक उपलब्ध कराने को कहा है ।
बैठक में एमआईएस मनरेगा, एमआईएस आवास, लाभूक की सूची, फार्मेट के साथ योजना फाइल एवं अन्य डाक्यूमेंट की मांग की गयी है। बैठक में डीआरपी उदय कुमार, बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, बीपीआरओ मनोज कुमार, पीओ मनरेगा विवेक कुमार , जीएपी , जीएएस, पीआरएस, जेई, पीटीए के साथ आवास से सम्बंधित कर्मी उपस्थित थे ।