
मांझी(सारण)। सड़क किनारे एक बगीचे में बैठने के विवाद में गुर्दाहाँ खुर्द तथा सुघर छपरा गांव के युवक आपस में भीड़ गए तथा जमकर रोड़ेबाजी हुई जिसमें दोनो पक्ष के क्रमशः गुड्डू कुमार सिंह तथा आबिद अली उर्फ राजू नामक एक एक युवक का सिर फट गया तथा करीब एक दर्जन अन्य लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची मांझी थाना पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष के युवक फरार हो गए। बाद पुलिस में दोनों घायलों का इलाज पीएचसी में कराया। मारपीट की घटना के बाद दो अलग अलग समुदाय के लोगों की गोलबंदी को देखते हुए रिविलगंज तथा दाउदपुर थाना पुलिस व छपरा पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिस व दंगा निरोधक वाहन बुला लिया गया। स्थिति को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से छपरा की सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा एसडीपीओ अजय कुमार सीओ दिलीप कुमार तथा थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा आदि ने दोनों पक्ष के लोगों से मिलकर शांति ब्यवस्था बहाल रखने की अपील की। मारपीट तथा पथराव मामले में दोनों पक्षों द्धारा मांझी थाने में दो अलग अलग लिखित आवेदन दिया गया है। मालूम हो कि तीन दिनों पूर्व कटोखर गांव में दो समुदाय विशेष के लोगों के बीच हुए पथराव मामले में प्रशासन द्वारा अभी भी लगातार कैम्प किया जा रहा है। वहां आज तीसरे दिन भी दुकानें बंद हैं तथा तनाव बना हुआ है। इसी बीच गुर्दाहाँ खुर्द की घटना ने सिर दर्द बढ़ा दी है। दोनों मामलों के पीछे बेतरतीब ढंग से बाइक चलाने को सबसे महत्वपूर्ण कारण बताया जा रहा है।
मांझी। गुर्दाहाँ और सुघर छपरा के युवकों के बीच घटी मारपीट की घटना के बाद कौरु धौरु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उदय शंकर सिंह माकपा नेता डॉ सत्येन्द्र यादव राजद नेता ई सौरभ सन्नी पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह भाजपा नेता मनोज प्रसाद।सरपंच। बदरे मुनीर खान कृष्णा सिंह पहलवान विद्या सागर भगत आदि घटना स्थल पर पहुंचकर मामले के सुलह के प्रयास में जुटे हुए हैं।




Recent Comments