सोनपुर। सोनपुर प्रखंड के पहलेजा घाट गंगा नदी में स्नान करने गए एक किशोर की गंगा नदी में डूब जाने से मौत रविवार को हो गई । यह खबर जैसे ही पहलेजा ओपी अंतर्गत कसमर के मुरारी गुप्ता का पुत्र मोनू कुमार के घर पहुंची परिवार वालों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त छात्र पहलेजा घाट स्थित बलुआ घाट के समीप स्नान करने अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था। पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। इस बात की खबर जैसे ही मोनू के घर पहुंची परिवार के सदस्य रोते बिलखते नदी घाट पर पहुंचे। आसपास के लोगों के सहयोग से शव को काफी खोजबीन के बाद गंगा नदी से निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पहलेजा ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया। उक्त छात्र की मां रीना देवी स्थानीय एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है। वही मोनू के पिता मुरारी गुप्ता इलेक्ट्रिशियन का काम कर किसी तरह अपने घर परिवार को चलाते हैं। मोनू दो भाई एक बहन है।
इस घटना के बाद हरेंद्र साह ,जदयू नेता प्रियदर्शी आदि ने पीड़ित परिवार को अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।




Recent Comments