विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार
बगहा प्रखण्ड एक के मझौवा पंचायत में महात्मा ग़ांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना(जल जीबन एवं हरियाली अभियान) के अन्तर्गत वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन, मनरेगा पदाधिकारी राजेश कुमार ने पौधारोपण करके किया।बीडीओ श्री सुमन ने बताया कि जल जीवन एवं हरियाली अभियान माननीय मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हैं।जिसके माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण सम्बर्धन प्रति जागरूक करते उन्हें रोजगार मुहैया कराना हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ नही लगाने से प्रकृति का दोहन हो रहा हैं। पेड़ प्रकृति के लिए सबसे बड़ा वरदान हैं।पौधरोपण कर वायुमंडल को प्रदूषण से बचाया जा सकता हैं।बीडीओ श्री सुमन मझौवा पंचायत के लोगो से एक एक पौधरोपण करने की अपील की गई ।उन्होंने बताया की आम आदमी के जीवन में पौधों की बहुत जरूरत है. पेड़ व पौधे की बेतहाशा कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो गया है. साथ ही जल संकट की भी भारी समस्या उत्पन्न हो गयी है इसलिए जल संरक्षण व पर्यावरण के लिए प्रत्येक नागरिक को एक-एक पौधे लगाना चाहिए
वही पीओ राजेश कुमार ने बताया कि आधुनिक युग व बदलती परिवेश में ग्रामीणों ऐसे ही पौधरोपण कर मौसम परिवर्तन का एहसास कर सकते हैं।हरियाली से वायुमंडल की संरचना काफी बढोत्तरी हो सकती हैं।जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पंचायत में दो सौ पौधों का रौपण किया गया।मौके पर मुखिया किशुन बैठा,पीआरएस विजय गुप्ता,प्रंसस प्रतिनिधि बबलू मिश्रा,वार्ड सदस्य मनोज सहनी,मलाई मियां समेत दर्जनों ग्रामीण लोग उपस्थित थे।




Recent Comments