
बालिका उच्च विद्यालय रोसड़ा के भवन निर्माण का हुआ शिलान्यास
रिपोर्ट:केशव बाबू/रोसरा(समस्तीपुर) : राजकीय बालिका उच्च विद्यालय रोसरा के भवन निर्माण का शिलान्यास विधायक डॉ अशोक कुमार रोसरा विधानसभा क्षेत्र के कर कमलों के द्वारा संपन्न होने के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधानाध्यापक अमरनाथ झा राजकीय बालिका उच्च विद्यालय रोसरा द्वारा कार्यक्रम आयोजन कि किया गया।बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम बिहार पटना के सौजन्य से राजकीय बालिका उच्च विद्यालय रोसरा का भवन के शिलान्यास विधायक अशोक कुमार के द्वारा संपन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता परमानंद मिश्र द्वारा किया गया।अनुमंडल स्तर पर यह एक मात्र विद्यालय है जहाँ 1300 करीब छात्राएं अध्ययन कर रही है भवन का जमीन कम रहने के कारण मात्र 4 कट्ठा में होने के कारण छात्राओं के पठन-पाठन के अलावा खेलकूद नहीं हो पा रहा है।संबंध में प्रबंध समिति के द्वारा उपेंद्र नारायण पोदार ने प्लस टू विद्यालय की मांग की है।साथ ही साथ आधारभूत संरचना में और धन देने का वकालत भी किया गया।उक्त अवसर पर सत्येंद्र प्रसाद नायक ,बालेश्वर सिंह ,उमेश चौधरी ,शंभू प्रसाद सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी जय चंद्र प्रसाद ,रेवती रमन राय ,आनंद कुमार, सुरेश झा ,विरेंद्र नारायण ओझा ,कन्हैया चौधरी ,सुलेमान सिद्धकी ,नीतीश कुमार, नारायण ठाकुर ,उमेश चौधरी ,जनार्दन यादव, पूर्व मुखिया मब्बी कृष्ण, कुमार एवं विद्यालय परिवार के शिक्षिकाओं के अलावे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




Recent Comments