नियोजित शिक्षको को सेवा पुस्तिका का किया गया वितरण

परसा(सारण): प्रखंड के बीआरसी परिसर में परिवर्तकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में बीईओ दिवाकर सिंह की उपस्थिति में नियोजित शिक्षको का सेवा पुस्तिका का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ दिवाकर सिंह ने कहा कि शिक्षको के सुनहरा भविष्य के लिए एक दिवसीय शिविर में सेवा पुस्तिका का वितरण किया गया है।जिलाध्यक्ष समरेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में दूसरे चरण में परसा में शिक्षको के वीच प्रदर्शिता के साथ सेवा पुस्तक वितरण किया गया है।प्रचार्य डॉ पुष्पराज गौतम ने शिक्षको के हित में हुई सराहनीय कार्य के लिए आयोजक को बधाई दिया।तथा शिक्षको के उज्जवल भविष्य की कामना किया।सभा को अवकास प्राप्त पूर्व प्रचार्य अम्बिका राय आदि ने अपना विचार प्रकट किया।कार्यक्रम को मुख्य अथितिओ द्वारा फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम के दौरान शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष उमेश राय सचिव ललन प्रसाद यादव संजीव सिंह आदि द्वारा मुख्य अथितिओ को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में राजद प्रखंड अध्यक्ष डॉ नागेश्वर राय पूर्व जिला पार्षद नंदकिशोर बीआरपी विजय प्रकाश इंद्र भूषण सिंह गजेन्द्र कुमार सतेन्द्र कुमार राय संजय कुमार राम संजु कुमार सरोज अशोक राय निजाम अहम्मद अजय सिंह सुनील सिंह निर्मल पाण्डे एहशान अंसार मो हुसैन राकेश सिंह बादल शर्मा अनिल कुमार प्रसाद आदि उपस्थित थे।