एकमा में CAA व NRC के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला धन्यवाद मार्च


दैनिक खोज खबर, एकमा
सारण जिले के एकमा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने CAA व NRC के समर्थन में धन्यवाद मार्च निकाला। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वन्दे मातरम व भारत माता की जयघोष के बीच यह तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा एकमा के ज्योति सेंट्रल स्कूल से प्रारम्भ हुई और कार्यकर्ताओं ने एकमा बाजार का भी भ्रमण किया।

CAA व NRC के समर्थन में धन्यवाद यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता

एकमा विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष अविनाश चन्द्र उपाध्याय ने कहा कि NRC व CAA दोनों ही देश के लिए आवश्यक है। श्री उपाध्याय ने कहा कि विपक्ष के लोग इस बिल के नाम पर लोगों को भ्रमित कर उन्हें उकसा रहे हैं, जो गलत है इसलिए हमलोग सरकार को धन्यवाद देने के लिए ये धन्यवाद यात्रा निकाल रहे हैं साथ ही भाजपा कार्यकर्ता इसे लेकर आमलोगों को जागरूक भी करेंगे।

NRC व CAA के समर्थन में हाथ मे तख्ती लेकर खड़े भाजपा कार्यकर्ता

धन्यवाद यात्रा में डॉ पंकज सिंह, चैतेन्द्र नाथ सिंह, बंटी ओझा, रवि कुंवर, श्रीराम रावत, महामंत्री शैलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।