फेसबुक से फोटो चुरा कर फेंक आईडी बनाकर सोसल मीडिया पर डाला, युवक ने थाने में किया शिकायत
तरैया(सारण):15.09.2018।
किसी असमाजिक तत्व द्वारा एक युवक के फेसबुक प्रोफाइल से फोटो चुराकर फेंक आईडी बनाकर कर सोसल मीडिया पर डाल दिया गया है।इस सम्बंध में थाना क्षेत्र के पचरौर गाँव निवासी अखिलेश कुमार यादव ने थाने में अज्ञात असामाजिक तत्वों के विरुद्ध एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है।पिड़ित का कहना है कि कोई असामाजिक तत्व मेरे फेसबुक प्रोफाइल से मेरे और मेरे पिताजी का फोटो चुरा कर एक फेंक आईडी बनाकर उसे सोसल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है।और कमेंट में अमर्यादित शब्दो का भी प्रयोग कर रहा है।जिससे हमारी क्षवी धूमिल हो रही है।पिड़ित ने असंका जाहिर किया है कि वह मेरे फेंक आईडी से धार्मिक उन्माद फैलाने जैसे पोस्ट भी भविष्य में कर सकता है।जिससे मेरी छवि खराब होगी।और आम जनता मुझे दोषी मानेगी।वह इसकी जाँच कर फेंक आईडी बनाने वाले युवक के विरुद्ध करवाई करने की मांग की है।




Recent Comments