सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ग्रामीण लगा रहे है पदाधिकारियों के कार्यालय का चक्कर
तरैया(सारण):15.09.2018।
थाना क्षेत्र के फरीदपुरा गाँव मे एक सरकारी ग्रामीण सड़क को कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ग्रामीण सकलदेव राय चार महीनों से अंचल कार्यालय से लेकर अनुमंडल कार्यालय का चक्कर लगा रहे है।शनिवार को स्थानीय थाने में जमीनी विवाद निपटारा के लिए आयोजित शिविर में भी पिड़ित सकलदेव राय पहुँचा और सीओ से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के संबंध में एक प्रतिवेदन दिया।पिड़ित ने बताया कि 31 मई 2018 को इस संबंध में सीओ को आवेदन पत्र दिया गया था लेकिन अबतक कोई करवाई नही हुआ।फिर पिड़ित ने अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत अपील दायर किया।जिसके आलोक में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने सीओ को यथा शीघ्र वाद का निपटारा करते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया।इस संबंध में सीओ वीरेंद्र मोहन ने बताया कि वाद निष्पादन के लिए करवाई की जा रही है।




Recent Comments