
मांझी(सारण) । स्थानीय प्रखण्ड परिसर में रिविलगंज मांझी फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी के दूसरे वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। रिविलगंज व मांझी प्रखण्ड के 31 गांवों से 655 शेयर धारक शामिल हुए। कम्पनी के अध्यक्ष ने वितीय वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। वहीं निदेशक मंडल ने विस्तार से कंपनी के गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं शेयर धारकों ने सुझाव देते हुए कहा कि कम्पनी का ऑडिटर एक वर्ष के लिए नियुक्त हो, उर्वरक व बीज समय से उपलब्ध करा कर सभी को सूचित किया जाय। यह भी जानकारी दी गई कि वितीय वर्ष में 31 गांव के 415 किसान शेयर धारक थे। जिनकी संख्या अब 1020 हो गई है। कम्पनी द्वारा सभी सदस्य किसानों को खरीफ फसल के मौसम में धान, अरहर, उड़द का बीज व यूरिया बाजार से 20 प्रतिशत कम दर पर उपलब्ध करवाया है।

आम सभा में डॉ. कमलेश द्विवेदी, शत्रुध्न यादव, राजेश सिंह, गौतम यादव, कृष्ण सिंह, मदेश्वर प्रसाद, अशोक गिरि, सुरेन्द्र सिंह, जितेंन्द्र सिंह, ललन महतो, मुन्ना राम, रियाकत हुसैन, भानु प्रताप यादव, जितेंन्द्र कुमार, रूचि चौरसिया, उपेश दुबे, संकेश यादव, प्रभात कुमार आदि मौजूद थे।




Recent Comments