जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह के निधन पर सांसद रूडी ने जताया संवेदना
छपरा, 02 अगस्त, 2018 । हमारे अनन्य सहयोगी, मार्गदर्शक राजेंद्र सिंह जी के निधन से मर्माहत हूँ। उनके निधन से सारण ने एक कर्मयोगी को खोया है तो व्यक्तिगत मेरे लिए यह अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। जदयू के प्रर्व प्रखंड अध्यक्ष मढ़ौरा के धेनुकी गांव निवासी राजेंद्र सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने उक्त बातें कही। सांसद ने कहा कि सादगी और निष्ठा की प्रतिमूर्ति राजेंद्र सिंह जी क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। लोग इनकी सादगी की मिसाले दिया करते है।
श्री रुडी ने कहा कि राजनीति और समाज सेवा को लेकर एक साथ चलने वाले राजेंद्र जी का मेरे राजनीतिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने ने बताया कि 1996 से राजेंद्र जी का मार्गदर्शन और स्नेह प्राप्त होता रहा है। मालिम हो कि मढ़ौरा से जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह का बुधवार की सुबह निधन हो गया। राजेंद्र सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
सांसद ने कहा कि मैने भी राजनीतिक के आरंभीक काल में उन्हीं से राजनीतिक सुझ-बुझ प्राप्त की। मेरे राजनीतिक जीवन में उनका सहयोग और स्नेह मिलता रहा है और उनके बताए पॉलिटिकल टिप्स आज भी मेरे काम आते है। श्री रूडी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित ऐसे नेता को हम पुनः सारण की जनता की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते है। भगवान दिवंगत की आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को सहनशक्ति दे।




Recent Comments