सारण/तरैया

थाना क्षेत्र के पचभिण्डा गाँव में पड़ोसियों द्वारा जबरन जमीन दखल करने को पीड़ित प्रवीण कुमार सिंह ने स्थानीय तरैया थाने में शिकायत किया है।पीड़ित का कहना है उसके पड़ोसी अरविन्द सिंह एवं पप्पू सिंह अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसका जमीन घर बनवाने के लिए दखल करने के उद्देश्य से सफाई करवा रहे है।जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है।इस संबंध में पीड़ित ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम में भी प्रतिवेदन दिया है।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।