“दैनिक खोज खबर “रामायण कुमार सहोदरा की रिपोर्ट :-
गैनाहा प्रखंड के जमुनीया पंचायत मे सहोदरा मेला आयोजन 04/04/2017 को किया गया था । मेला समाप्त हुए एक माह से उपर हो गई और मेला की साफ-सफाई का कार्य नही किया गया । मेले मे अनेको प्रकार की दुकाने आई थी जिसके कारण मेला मे हर जगह कूड़ा /कचरा का अंबार लगा है । नाली बजबजा रही है और इसमे कीड़ा जन्म ले लिया है । जिसके कारण नाली से दुर्गंध आ रही है जिसके कारण यहां के जनता भारी बिमारी से ग्रसित हो सकते है ग्रामीण के द्वारा बोला जा रहा है कि इस गंदगी पर ना ही कोई जनप्रतिनिधि की नज़र है और ना ही कोई आला अधिकारी की इनलोगो का कहना है कि मेला लगता है ठेकेदार और दूकानदार कमाते है और बिमार पडते है हमारे बच्चे। सबसे बड़ी बात यह है कि कचडा मंदिर के चारो तरफ पचास मिटर के क्षेत्र मे फैला हुआ है यहा हर हफ्ते दो से तीन बार अठष्याम यज्ञ का आयोजन किसी न किसी व्यक्ति द्वारा किया जाता है दुर दुर से आनेवाले वाले श्रद्धालु यहा के जनप्रतिनिधि एवं आलाआधिकारी के उपर सवाल खड़ा कर के चले जाते है मेला कि जमीन पर कही /कही दुकानदारो द्वारा किया गया गढ़ा उसी तरह से है जिसमे कभी-कभार मवेशी गिर कर चोटिल हो जाते है
स्थानीय मुखिया का कहना है :- कि मेला मे दुकान होने के कारण साफ-सफाई का कार्य नही किया गया है जल्द से जल्द मेला से कचरे उठाया जाएगा और नाली साफ कराया जाएगा
ग्रामीणो का कहना है कि:- हर साल मेला लगता है साफ-सफाई नही किया जाता है S D O के कहने के बावजूद मेला ठेकेदार बिना साफ-सफाई किये यहा से चले गए
स्वच्छता अभियान की पोल यही पर खुल गया ।





Recent Comments