दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। आजादी के समय से ही प्रखंड एक उच्च शिक्षण संस्थान राजकीय डिग्री कॉलेज का बाट जोह रहा था, जो अब पूरा होगा.15 जुलाई वुधवार को प्रखंड क्षेत्र के मुबारकपुर पंचायत के मुबारकपुर गांव में उत्क्रमित+2 विद्यालय में अब नए राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ होगा। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर तैयारियां जोरो शोर पर चल रही है। मढ़ौरा एसडीएम निधि राज, बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर, शिक्षा विभाग के अधिकारी समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया और मूलभूत सुविधाओं की कॉलेज परिसर में विस्तार सुनिश्चित कराने के उद्येश्य प्राचार्य डॉ शकील अहमद अता से तैयारियों का जायजा लिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला योजना पदाधिकारी को सभी कॉलेजों में शिलापट्ट लगवाने का निर्देश दिया गया है, जिसका अनावरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा. वहीं कॉलेज परिसर को फूलों और गुब्बारों से सजाकर उत्सवी माहौल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं.

राष्ट्रगीत और दीप प्रज्वलन के साथ होगा उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, राज्य गीत, दीप प्रज्वलन और जनप्रतिनिधियों के संबोधन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. डीएम ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के लिए अलग से टेंट-पंडाल लगाने की आवश्यकता नहीं है. उद्घाटन समारोह कॉलेज के क्लासरूम में ही आयोजित होगा और नियमित पठन-पाठन भी बाधित नहीं होना चाहिए.

मढ़ौरा समेत नौ प्रखंडों में शुरू होंगे नए डिग्री कॉलेज
15 जुलाई से जिन नौ नए डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ होगा, उनमें इसुआपुर, दरियापुर, एकमा, मशरक, मकेर, तरैया, लहलादपुर और पानापुर शामिल हैं.