बेतिया – गौनाहा:– गंगुली नदी में पुल नहीं होने से बरसात के दिनो मे होती बड़ी परेशानी

  न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :- *पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखण्ड के बेलसंडी पंचायत अंतर्गत मटियानी व सलेमपुर गांवों के बीच बहने वाली गंगुली नदी में पुल नहीं बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन के साथ साथ बरसात के मौसम में काफी परेशानी होती हैं । भाजपा के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष रामनाथ महतो ने बताया कि उक्त नदी में पूल का निर्माण हो जाता है तो स्थानीय लोगो को अपने खेतों मे फसल लगाने व ढुलाई करने में सुविधा होती । इन्होंने इस सम्बन्ध में आगे बताते हुऐ कहा कि हमलोगों ने निचे से लेकर उपर जिलाधिकारी तक को आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया परन्तु हमारी समस्या का समाधान अभी तक नहीं निकला । जिसके कारण आज भी हमलोग आवागमन की असुविधाओ से जूझ रहें है । वही बेलसंडी पंचायत के उपमुखिया गीतांजली देवी बतायी कि बरसात के दिनों में गांगुली नदी के उस पार स्थित अपने जमीन पर फसल लगाने में काफी परेशानीयों का सामना करना पडता है । कभी-कभी नदी में ज्यादा जलस्तर बढ जाने के कारण किसान जान हथेली पर रख अपने खेतों में मजदूरी करने जाते है । गांगुली नदी में पूल बन जाने से सिधे पांच पंचायत बेलसंडी, महुआ, मेहनौल, डरौल व मटियरिया के लोग लभावंतीत होगें । दुसरे तरफ मुख्यालय जाने में लोगो को काफी सुविधा होगी व लगभग पांच किलोमीटर की दूरी कम हो जाऐगी ।