छपरा:- प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बंगरा में पांच दिवसीय नवनियुक्त प्रारंभिक प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य पप्पू कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को विभागीय संरचना,पदानुक्रम, शिक्षक नियमावली,सेवा शर्त एवं शिक्षक की भूमिका तथा राज्य द्वारा संचालित विद्यालय से संबंधित विभिन्न बातो एवं इससे संबंधित कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के व्याख्याता श्री संजय राम,अख्तर अली,आसमां कमाल,मनोरंजन गोंड, डॉ रविन्द्र कुमार एवं समन्वयक श्री राजेश्वर प्रसाद सिंह मौजूद थे।

बताते चलें कि इन पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षु शिक्षकों को व्याख्याता आसमा कमाल एवं अख्तर अली के द्वारा आईसीटी एवं एचपीसी की प्रशिक्षण दी जाएगी एवं व्याख्याता राजेश्वर प्रसाद एवं मनोरंजन कुमार व संजय कुमार राम के द्वारा लर्निंग आउटकम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वही एनएचपीसी की जानकारी प्राचार्य पप्पू कुमार एवं पाठ्यचर्या और पाठ्यक्रम संबंधित जानकारी रविंद्र कुमार के द्वारा दिया जाएगा।