आज लगेगा जलालपुर प्रखण्ड में पहली बार रक्तदान शिविर
दैनिक खोज खबर, छपरा
फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया, छपरा के तत्वाधान में माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन, बंगरा द्वारा शनिवार को जलालपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहली बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है।
ग्रामीण इलाकों में जहां एक यूनिट खून की दरकार पड़ने पर कई आवाज़ें उठानी पड़ती है वहां ऐसे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के आयोजन होने से एक नई सकारात्मक परम्परा की शुरुआत होना अवश्यम्भावी दिख रहा है। यह नई पीढ़ी को एक सकारात्मक संदेश देगा।

आंकड़ों के मुताबिक 25 प्रतिशत से अधिक लोगों को अपने जीवन में खून की जरूरत पड़ती है। ब्लड डोनेशन से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। डॉक्टर्स का मानना है कि डोनेशन से खून पतला होता है, जो कि हृदय के लिए अच्छा होता है।

एक नई रिसर्च के मुताबिक नियमित ब्लड डोनेट करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है, क्योंकि यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।
ब्लड डोनेट करने के बाद बोनमैरो नए रेड सेल्स बनाता है। इससे शरीर को नए ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तंदुरुस्ती भी मिलती है।

देश में ब्लड की कमी का एकमात्र कारण जागरूकता का अभाव है। 18 साल से अधिक उम्र व 45 किलो से अधिक वजन वाले रक्त दान के लिए सक्षम है |




Recent Comments