
बीडीओ ने कमियां दुरुस्त करने का दिया निर्देश
मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के इसरौली पंचायत में संचालित सरकारी योजनाओं का बीडीओ ने बीपीआरओ के साथ निरीक्षण किया।सोमवार को पंचायत में पहुंचे बीडीओ सुधीर कुमार ने कई गांव में जाकर योजनाओं की जानकारी ली । निरीक्षण के क्रम में जनवितरण प्रणाली के विक्रेता मदन किशोर सिंह के दूकान का बीडीओ ने जांच किया। जांच के क्रम में भंडारण मिलान नहीं होने पर उन्हें कमियां दुरुस्त करने का बीडीओ सुधीर कुमार ने निर्देश दिया। वहीं गांव में सड़क निर्माण, आवास योजना, मनरेगा योजना से संचलित योजनाओं के कार्यों की जांच की। इस दौरान बीडीओ सुधीर कुमार ने योजनाओं के संवेदक एवं आवास योजना के लाभुकों को जरूरी निर्देश दिया। वहीं निमार्ण कार्यों गुणवत्ता को लेकर भी हिदायत दी गई कि कोई गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। मौके पर बीपीआरओ सायमन प्राजक्ता, पंचायत प्रतिनिधि, कर्मी समेत ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक उपस्थित थे।




Recent Comments