कपड़ा चोरी करते रंगेहाथ एक पकड़ाया, जेल
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) :बुधवार को एक बस पर लदे कपड़े के बंडल से कपड़ा चोरी करते एक युवक को व्यवसायी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उक्त चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार चोर नगवां निवासी रेयाजुद्दीन बताया जाता है। बताया जाता है कि मीरहाता निवासी कपड़ा दुकानदार विनय कुमार कहीं से कपड़ा लेकर बस से घर लौट रहे थे तभी रेयाजुद्दीन को कपड़े के बंडल से कपड़ा की चोरी करते देख लिया और उसे पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।




Recent Comments