तरैया।22.04.2020
आँधी-तूफान और ओलावृष्टि से किसानों के तैयार गेहूँ की फसल नष्ट हो गया है।प्रखण्ड के भटगाई,डुमरी , पचरौर,भागवतपुर,चंचलिया,माधोपुर,डुमरी,चैनपुर,पोखरेरा,सरेया रत्नाकर, डेवढ़ी,तरैया,पचरौर,पचभिण्ड व भगवतपुर पंचायत में सैकड़ो एकड़ में तैयार गेहूँ का फसल नष्ट हो गया है।जिससे किसान परेशान है।कुछ किसानों ने अभी कटनी नहीं किया था तो कुछ कटनी कर भी लिए थे तो उनके गेहूँ के बोझे खेतो में ही पड़े थे।माधोपुर के किसान हरेन्द्र राय, डुमरी के विश्वनाथ सिंह,नंदकिशोर सिंह,विजय सिंह,अरदेवा के दिलीप सिंह,फरीदनपुर के राजकिशोर सिंह,भटगाई के किसान जितेंद्र सिंह,राहुल सिंह,सुशील सिंह,पचरौर के सुरेन्द्र सिंह,रियाजुद्दीन, सत्यनारायण सिंह,नरेश महतो,मनोज सिंह,दिलीप सिंह,नारायणपुर के चन्द्रकेत सिंह,सुपन राय,मनोज सिंह,ओमप्रकाश राम,शिवपूजन राम व अन्य ने बताया कि अचानक बिन मौसम हुए ओलावृष्टि एवं आँधी-तूफान से किसानों के तैयार गेहूँ की फसल नष्ट हो गई है।जिससे काफी नुकशान हुआ है।किसानों ने सरकार से क्षतिपूर्ति देने की मांग की है।