
समस्तीपुर:भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर दक्षिणी मंडल के शक्ति केंद्र की बैठक सम्पन्न
##न्यूज़ इनपुट:केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर दक्षिणी मंडल के सुरौली शक्ति केंद्र की बैठक वरिष्ठ कार्यकर्ता श्यामनंदन महतो के निजी आवास पर शक्ति केंद्र प्रमुख सुरेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम में मौजूद सुरौली के मुखिया दिलीप कुमार ने कहा कि 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री नित्यानंद राय को इस पंचायत से 1500 वोटों से जिताने की जिम्मेवारी इस पंचायत के कार्यकर्ताओं की बदौलत मैं लेता हूँ। मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने केंद्र सरकार की योजनाओं और माननीय सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय द्वारा किए गए विकास के कार्यों की चर्चा की। BLA 1 विश्वनाथ चौधरी तूफान ने कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और नाम कटवाने पर बल दिया। विस्तारक आजाद चंद्रशेखर ने आगामी कार्यक्रम के बारे में बतलाया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम मंडल प्रभारी श्यामनंदन महतो ने किया। कार्यक्रम में मंडल मंत्री पारसनाथ मिश्रा, सह प्रमुख मनोज साह,भाजयुमो मंडल महामंत्री राजेश यादव, भाजयुमो मंडल मंत्री रौशन मिश्रा, गौतम रॉय, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष पिंटू पासवान, कौशल किशोर लाल, देवकांत मिश्रा, सुरेंद्र यादव, मंजयलाल पासवान मौजूद थे।




Recent Comments