
दो ट्रक की आमने सामने की टक्कर,एक जख्मी
नगरा(सारण) । ओपी थाना क्षेत्र के कटेशर रसूलपुर गांव के समीप सोमवार की अहले सुबह आमने सामने की ट्रक की टक्कर में एक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया.जख्मी चालक आरा जिला का बांगर गांव निवासी महेंद्र सिंह यादव का 29 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार बताया जाता है.वहीं दूसरा चालक वाहन छोर कर फरार हो गया.घटना स्थल से प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रक का चालक अपने खालसी को ट्रक चलाने को सिखा रहा था तभी अचानक अनियंत्रित होकर सामने आरहे एक ट्रक में टक्कर मार दी जिससे ट्रक के सामने का हिस्सा का परखच्चे उड़ गए.स्थानीय लोगो ने खलासी को अंदर से निकाल कर नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इलाज कर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.




Recent Comments