दरियापुर:- सांसद राजीव प्रताप रूडी के दिशा निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल की एक कमिटी प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह और मंडल अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सुतिहार पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया पीड़ित परिवार से मिल कर हर संभव मदद करने का अस्वासन दिया जिसमें पीड़ित के चचेरे भाई कृष्णा साह से सांसद रुडी जी ने फोन पर बात कर हर संभव मदद की बात कही ज्ञात हो कि कल मंगलवार को शाम में सुतिहार निवासी राजेश साह पिता विमल साह अपने घर के पिछले हिस्से में पलानी बनाने के लिए गढ़ा खोद रहे थे तभी गढ़ा खोदने वाला रमा 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने संसद राजीव प्रताप रुडी जी के कंट्रोल रूम में दी जिसके बाद रुडी जी के संसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने सारण जिलाधिकारी सुब्रत सेन सीविल सर्जन छपरा से बात कर रात में ही पोस्टमार्टम करवाने के लिए बोले जिसके बाद पोस्टमार्टम रात में ही हुआ मरने वाले राजेश साह के एक बेटा दीपक 10 वर्ष और तीन बेटिया शोभा(8),संध्या (7)और शोनी (6)हैं वह घर में कमाने वाले एकलौते व्यक्ति थे और काफी गरीब थे वे ठेला चलाकर अपना परविवार चला रहे थे उनके मर जाने से परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है वहां उपस्थित लोगों ने समझा-बुझाकर कर सांत कराया जिसमें भाजपा नेता राजविकाश, सुमंत बाबा, राजेश शास्त्री ,समिति सदस्य मुकेश कुमार, उपेन्द्र राय, सोनू कुमार, अमन कुमार, बालेश्वर साह, सहित आदि ग्रामीण उपस्थित थे।