जयंती समारोह यात्रा का स्वागत

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह शनिवार को प्रखंड स्थित माघर पहुंचे। जहां स्टेट हाईवे 73  पर पूर्व मुखिया मनमोहन मिश्र के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर माघर स्थित मिल परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि 21 को पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हाॅल में बिहार के प्रथम  मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 132वीं जयंती समारोह आयोजित की जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए सिवान जिलेवासियों को आमंत्रण देने आया हूं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समारोह का सफल बनाने
का आह्वान किया। समारोह को महिला चिकित्सक डॉ. शीला शर्मा, सेवानिवृत आइजी उमेश कुमार,  मनमोहन मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र सिंह, प्रो.पारस सिंह, पूर्व मुखिया पंकज सिंह, राकेश पांडेय, सुनील सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षक वीरेंद्र सिंह ने किया।