प्रधानाचार्य की मनमानी से खफा ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल पर ताला
आज़ाद नेब
जहाजपुर 5 जुलाई। राजकीय आर्दश उच्च माध्यमिक विधालय ग्राम आमल्दा मे प्रधानाचार्य की मनमानी के चलते ग्रामीणों ने स्कूल के मैन गैट पर ताला जड़ कर वही धरने पर बैठ गये।
इस घटना की जानकारी जब तहसीलदार ओम प्रकाश जैन को लगी तो नोडल अधिकारी शिवराम मीणा सहित मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना ओर आश्वस्त किया की जिसके बाद स्कूल के गेट लगा ताला खुलवाया गया।
पंचायत समिति सदस्य देवेन्द्र सिंह ने बताया की राजपत्रित अधिकारी स्कूल मे मौजूद होने के बावजूद बच्चों को हस्ताक्षर के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। ग्रामीणों ने बैठक कर सात दिवस मे प्रधानाचार्य को यहाँ से दुसरी जगह स्थानांतरित नही किया जाता तब तक बच्चों को स्कूल मे नही भेजने का निर्णय लिया है।
उपखंड अधिकारी करतार सिंह ने बताया की तीन दिन पूर्व प्रधानाचार्य ने बताया की कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों को शादी व अन्य समारोह के लिये विधालय नही देने से नाराज थे।