अनाथ बच्चों की मदद इन्सान का कर्त्तव्य है- सैय्यद साहेबे आलम
आज़ाद नेब
जयपुर 16 अप्रेल । ज्ञान मन्दिर समिति के बैनर तले अनाथ बेसहारा बच्चों के सहायतार्थ के उपलक्ष में एक शाम हसरत जयपुरी के नाम कार्यक्रम राजस्थान चैम्बर भवन अजमेरी गेट जयपुर में 15 अप्रेल बरोज शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद साहबे आलम साहब ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अनाथ बच्चों का सहारा बनना हर इन्सान का कर्त्तव्य है। देश में हर वर्ग के कई बच्चे अनाथ है जो खाने के लिए जूझ रहे है जितनी सहायता हो सके करनी चाहिए।वहीं राजनेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा नेताओं को सिर्फ और सिर्फ वोटों की जरूरत है जहां कहीं समाज हित, जन हित, गरीबों की मदद की बात आती है वहां मौन धारण कर लेते हैं। इसी के साथ समिति की अध्यक्षा शमशाद अली साहिबा के समाजसेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम कीं सयोजक ज्ञान मंदिर समिति की अध्यक्षा एवं राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा राजस्थान प्रदेशाध्यक्षा (महिला सेल) शमशाद अली शाद साहिबा ने आने वाले तमाम मेहमानों आभार व्यक्त किया। मंच संचालन नर्गिस साहिबा ने किया। कार्यक्रम में सिंगर साबिर खांन साहब, यूसुफ खांन साहब, शकील खांन साहब ने हसरत जयपुरी साहब के लिखे हुए गानों की प्रस्तुती दी साथ ही चाइल्ड सींगर क़बीर खान ने भी एक गीत प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में मुनव्वर चौधरी साहब, दूरदर्शन जयपुर से ओ.पी. मिश्रा साहब, मिर्ज़ा हबीब बैग पारस, वी. के भारद्वाज ट्री ग्रुप, वी के अग्रवाल ट्री ग्रुप, लोकेश कुमार साहिल शायर, मोहम्मद नईम खान पत्रकार, मोहम्मद वकील खान (पत्रकार) प्रदेश कार्यालय प्रभारी राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा राजस्थान, नौशाद खांन सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।