छपरा (सारण) आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व सारण लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी परमात्मा सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकार सभी मोर्चे पर फेल है अब शिक्षकों और प्रवासी श्रमिकों को लल्लीपाॅप दिखा कर चुनावी वैतरणी पार करना चाह रही है, लेकिन बिहार की जनता अब पूरी तरह समझ चुकी है सरकार के नीति सत्ता पर काबिज रहना है जबकि आम आदमी पार्टी आम आवाम की आवाज़ बनकर सूबे के सभी सीटों पर टक्कर देने के लिए जन समस्याओं को सामने ला रही है शराब बंदी, बालू उत्खनन, पोलीथिन प्रतिबंध सब टांय टांय फिस्स दिख रहा है स्वास्थ्य विभाग के ईमानदार प्रधान सचिव को हटा दिया गया
साथ ही आप नेता ने कहा कि पंचायतीराज के सशक्तिकरण के नाम पर नियोजित शिक्षकों के साथ डबल गेम खेल हो रहा है सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है ।
आसन्न विधान सभा चुनाव में जनता एनडीए व महागठबंधन को सबक सिखाएगी । मढौरा चीनी मिल, मोर्टन कंपनी,सिवान धागा मिल, चालू कराने के लिए दंभ भरने वाले जनप्रतिनिधियो की जनता सच्चाई जान चुकी है




Recent Comments