मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना कार्य में वार्ड सदस्यों द्वारा धांधली बरते जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर पर किया विरोध प्रदर्शन

अमनौर /सारण
प्रखंड के शेखपुरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या -07 व 13 के वार्ड सदस्यों द्वारा मनमानी करने तथा सात निश्चय योजना चयन में धांधली बरते जाने के खिलाफ दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर पर विरोध प्रदर्शन किया.सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में श्रवण कुमार ,ललन राय , कृष्णा राय , लवकुश कुमार , योगेन्द्र राय , जीवित राय , पंकज कुमार , बिजय राय , लालती कुंअर , प्रेम किशोर राय , देवेन्द्र राय , शंभू राय , रामस्वरूप राय , बच्चा राय , चन्देशवरी राय ,कृष्णा यादव व यमुना राय सहित दर्जनों ग्रामीणों ने संबधित वार्ड सदस्यों पर मनमानी करने, अपने समर्थकों के साथ बैठक कर अपने चेहते को वार्ड सचिव चुनने तथा ग्राम सभा आयोजित नहीं करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. इसको लेकर एक शिकायत पत्र मुखिया तथा अमनौर बीडीओ को दिया. जिसमें बताया कि वार्ड -7 के वार्ड सदस्य उदय माझी व वार्ड -13 के वार्ड सदस्य शैमू निशा द्वारा मनमानी कर बिना ग्राम सभा बुलाये वार्ड सचिव का चुनाव करा लिया गया है. वहीं दुसरे में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की आवंटित राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है. शिकायत पत्र में आगे बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में पंचायत के मुखिया ने प्रत्येक वार्ड सदस्यों को पिछले माह 5-5 लाख की चेक के माध्यम से आवंटित कर दिया गया है बावजूद अबतक कोई कार्य नहीं हो रहा है. विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उक्त वार्ड सदस्यों के योजना से संबंधित सभी कागजातों व चयनित कार्य योजना की जांच कर यथाशीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है. इधर मौके पर मौजूद प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सुद्धिष्ट राम ने कहा ग्रामीणों की शिकायत की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.




Recent Comments