बागोर:भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक सम्पन्न

आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 10 जून। भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल बागोर की बैठक ग्राम बागोर मे ब्रम्हाणी माताजी के स्थान पर युवा मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह जी मोटरास,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री बाबु लाल जी आचार्य के, सानिध्य मे सम्पन हुईं जिसमें युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष प्रदीप जी टेलर ,बागोर सरपंच ज्योति जी देवपुरा सहित पूरे मण्डल के सक्रिय कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। जिसमें युवा मोर्चा की मण्डल कार्यकारिणी का गठन करने,बुथ स्तर पर दस दस युवा कार्यकर्त्ताओ की टीम बनाने,विस्तारक योजना की क्रियान्विति पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा द्वारा बागोर मण्डल को जो भी कार्यक्रम दिये जायेंगे उसमें युवा मोर्चा अच्छी संख्या के साथ सक्रिय भागीदारी निभायेंगे व सभी कार्यकर्त्ताओ ने बुथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।




Recent Comments