प्रगति यूथ कल्ब ने मतदान के संकल्प को दोहराया औऱ निकाली जागरुकता रैली
मढौरा : प्रखंड के मिर्जापुर में स्कूली बच्चों औऱ गणमान्य ग्रामीणों ने प्रगति यूथ क्लब के बैनर तले मतदाता जागरूकता रैली निकाली । सोमवार को मरुतीनन्दन एकेडमी के परिसर में एकत्रित लोगों ने हर हाल में मतदान के लिए संकल्प को दोहराया औऱ फिर गांव में रैली के जरिए जागरुकता फैलाये । इस मौके पर प्रियरंजन पांडे अंशुमन दिवेदी , प्रेमानन्द प्रसाद समेत दर्जनों लोग थे ।