जयश्रीराम के नारे के साथ निकला विजय जुलूस

रिपोर्ट: परवेज़ अख्तर/सिवान

मैरवा (सिवान) : सिवान लोकसभा संसदीय सीट पर जदयू प्रत्याशी कविता
सिंह की जीत की खुशी में मैरवा प्रखंड के कबीरपुर में राष्ट्रीय हिंदू युवा

वाहिनी ने शनिवार को विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस में अबीर

गुलाल से सराबोर एनडीए के समर्थक काफी संख्या में शामिल थे।

जुलूस में जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे खूब लगाए गए।

राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के प्रखंड अध्यक्ष गोलू सिंह,

रामसेवक शुक्ला, लव सिंह, चंदन सिंह, सुभाष कुशवाहा

सुमित हिंदू युवा वाहिनी के कई कार्यकर्ता जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे।

कविता सिंह की जीत पर एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी

दरौली (सिवान) :

सिवान संसदीय क्षेत्र की एनडीए प्रत्याशी कविता की जीत पर

भाजपा अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार मांझी ने खुशी

व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है। खुशी

व्यक्त करने वालों में उतरी एवं दक्षिणी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, प्रभुनाथ पांडेय, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मोटे सिंह, वरीय नेता संतोष सिंह,

अंब्रीश सिंह, विंध्याचल राय, नंद कुमार ओझा, रमेंद्र यादव,

सच्चिदानंद सिंह, राजकेश्वर भारती, धनंजय सिंह, पंकज सिंह

आदि शामिल है। वहीं कविता निवासी महाकाल के उपासक

नित्यानंद पांडेय ने भी कविता सिंह की जीत पर बधाई दी है।

मामा को खाना पहुंचाने गया भांजा नहाने के दौरान सरयू नदी में डूबा

दरौली (सिवान) : शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे
एक युवक सरयू नदी के शिवालय घाट से लगभग एक

किलोमीटर पूूरब नहाने के क्रम में नदी में डूब कर लापता हो गया।

युवक के डूबने की जानकारी स्थानीय प्रशासन को हुई तो

प्रशासन द्वारा गोताखोरोंं की मदद से काफी खोजबीन शुरू किया गया, लेकिन

उस युवक का कहीं पता नहीं चल पाया।

डूबा युुुवक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण डुमरी निवासी

मोहन राम का पुत्र उपेेंद्र राम (30) बताया जा रहा है।

उपेंद्र राम अपने बहनोई दरौली थाना क्षेत्र के

उपेंद्र राम शनिवार को सरयू नदी में चल रहे पुल

निर्माण कार्य मेेंं दैनिक मजदूरी कर रहे अपने मामा को

खाना पहुंंचाने गया था। खाना देेेने के बाद उपेेंंद्र नदी में नहाने लगा।

नदी में कम पानी होने के कारण युुुवक नहाते-नहाते शिवालय घाट

से करीब एक किलोमीटर दूूर गहरे पानी में चला गया और

डूबकर लापता हो गया। डूबने की जानकारी ग्रामीण एवं

अंचलाधिकारी आनंद कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष संजीव कुमार

को हुई तो मौकेे पर पहुंच स्थाानीय गोताखोरों की मदद से

डूबे युुुवक की खोजबीन शुरू किया गया। काफी खोजबीन के

बाद भी डूबेे युुुवक का पता नहींं चल पाया। अंचलाधिकारी आनंद कुमार गुप्ता

नेे बताया कि रविवार को फिर से डूबेे युुुवक की खोज बीन कियाा जाएगा।

गौरतलब है कि दरौली सरयू नदी मे उत्तर प्रदेश के पुल निगम द्वारा

दरौली के गिरनारी घाट के पास पुुुल के पाए निकालने का कार्य चल रहा है।

यहां पर काफी संख्या में स्थानीय मजदूर कार्य कर रहे हैं। उसी में उपेंद्र राम के

मामा धनंजय राम दैैैनिक मजदूरी करता है। प्रतिदिन की तरह उपेेंद्र अपने मामा को

खाना पहुंचाने गया था, लौटते समय नदी में नहाने लगा और डूब गया।

—————

कमसड़ा में पूर्व मुखिया का शव पहुंचते मचा कोहराम

दारौंदा (सिवान) :
थाना क्षेत्र के कमसड़ा गांव में पूर्व मुखिया के पिता की सड़क

दुर्घटना में हुई मौत के बाद गांव में शव पहुंचते

ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्व मुखिया

अजय सिंह के पिता जगदीश सिंह (70) अपनी नतनी से

मुलाकात कर शनिवार की सुबह करीब 9 बजे पैदल

बबुनिया मोड़ के पास आए सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलने पर परिजन सिवान रवाना हो गए। पुलिस

शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजन

जब शव लेकर गांव पहुंचे तो परिजनों के चीत्कार से

पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया। पुत्र पूर्व मुखिया अजय सिंह,

विजय सिंह, बिंदु देवी, अनीता देवी, राहुल सिंह, दिव्यांशु सिंह,

शिभांशु सिंह, एकलव्य सिंह आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जगदीश सिंह काफी व्यपहारिक

एवं मिलनसार व्यक्ति थे। दरवाजे पर उनका अंतिम दर्शन

करने वालों की काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

उनके अंतिम यात्रा में काफी ग्रामीण शामिल हुए।

दो बाइक की टक्कर में पांच घायल

गुठनी (सिवान) :
गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर करेजी गांव के समीप शनिवार की

दोपहर सड़क दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर

अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक गुठनी के चकिया गांव निवासी शत्रुघ्न पांडेय,

बजरंगी पांडेय बाइक से मैरवा के तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक

में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक चालक सहित

सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को ग्रामीण इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी पहुंचाया।

वहां घायलों में मंटू तिवारी की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक

उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य

घायलों में संजय तिवारी, अन्नु देवी, अभिराज तिवारी

सहित एक मासूम लड़का भी शामिल है। मासूम को मामूली चोट

लगी है। सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय

पुलिस मौके पर पहुंच दोनों बाइक को जब्त कर ली है।

मंगलदायी है भगवान शिव की आराधना : आचार्य

जीरादेई (सिवान) : प्रखंड के छोटकामांझा गांव
में चल रहे रुद्रमहायज्ञ के पांचवें दिन

शनिवार को प्रवचन करते हुए आचार्य वीरेंद्र तिवारी ने भगवान शिव की महिमा का

बखान करते हुए कहा कि मंगलदायी है भगवान शिव की आराधना।

उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ भाव के भूखे होते हैं। अगर प्रेम एवं

समर्पण के साथ कोई उनका वंदना करे तो हर मनोवांछित फल उसे

आसानी से प्राप्त हो जाएगी। आचार्य ने कहा कि देवाधिदेव महादेव

आदि एवं अंत सबका मालिक हैं। नित्य उनकी उपासना कर जीवन को

खुशहाल बनाया जा सकता है। समाजसेवी सह

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह

ने कहा कि यज्ञ से सामाजिक सौहार्द बढ़ता है तथा जनमानस

में समरसता की भाव उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि लोककल्याण

की भावना यज्ञ में निहित है, क्योंकि इसके माध्यम से बहुत से रोजगार

करने वालों को रोजगार की जरिया मिल जाती है। इससे

राष्ट्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इस मौके पर संत दूधनाथ दास महाराज,

यज्ञ समिति के सचिव प्रमोद सिंह, यजमान वृजमोहन सिंह,

हरिकांत सिंह, सुरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, सुनील कुमार सिंह

सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

भूमि विवाद को ले मारपीट

नौतन (सिवान): थाना क्षेत्र के नौतन गांव में भूमि विवाद को
लेकर दो सगे भाई के बीच शनिवार को मारपीट हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए।

दोनों घायलों का इलाज नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस मामले में

एक पक्ष के सदन मांझी तथा दूसरे पक्ष के संजय मांझी ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

थानाध्यक्ष आरके मंडल ने कहा कि अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

पेड़ से लटकी वृद्धा की हुई शिनाख्त

महाराजगंज (सिवान) :
स्थानीय थाना क्षेत्र के माघी गांव में शुक्रवार को पेड़ से

लटकी वृद्धा की शिनाख्त हो गई है। वृद्धा सारण जिले के सहाजितपुर थाने के पंचमहला

निवासी सावित्री कुंवर के रूप में की गई है। इस संबंध में सावित्री कुंवर के पुत्र राजू कुमार सिंह

ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि मेरी मां इलाज के लिए

19 मई को बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गई थी। वहीं से गायब हो गई।

24 मई को पता चला कि माघी गांव में एक पेड़ से वृद्धा का शव लटका है।

आकर उसकी शिनाख्त की गई।

—–

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत

तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के खम्हौरी गांव में शुक्रवार

की संध्या एक 32 वर्षीय विवाहिता सविता देवी की मौत

संदेहास्पद स्थिति में हो गई। मौत के बाद परिजनों द्वारा साक्ष्य छुपाने एवं

शव को दाह संस्कार के लिए गांव के ही श्मशान घाट पर ले

जाया गया तभी सूचना मिलते ही मृतका की मां शैली देवी अपने पति

के साथ वहां पहुंच इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को

दी। पुलिस श्मशान घाट पहुंच शव को कब्जे में ले लिया

तथा कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के खगनी निवासी कामेश्वर मिश्रा की पुत्री

सविता देवी की शादी 11 वर्ष पूर्व जीबी नगर थाना क्षेत्र के खम्हौरी निवासी शैलेंद्र मिश्रा के साथ

हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद दोनों को वैवाहिक संबंध ठीक चला, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान सविता देवी को दो पुत्र क्रमश: आदित्य कुमार (8) तथा आशीष कुमार (5) का जन्म हुआ।

इसके बावजूद वैवाहिक जीवन में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। इस दौरान

संदेहास्पद स्थिति में सविता की मौत हो गई।


करंट की चपेट में आने से चार गायों की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सिवान :असांव थाना क्षेत्र के बेलटारी बिलारी गांव के चंवर में
शनिवार की सुबह करीब 6 बजे घास चरने गई चार गाय

विद्युत करंट की चपेट में आने से मर गई। गायों की मरने की सूचना

जब ग्रामीणों को मिली तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। गायों को देखने

के लिए डेहुरा, पतार, बेलटारी, पचबेनिया, बभनौली गांव के ग्रामीण पहुंचकर

बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के

कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि 11 हजार वोल्ट के

तार तीन दिनों से टूट कर गिरा हुआ था।

इसकी शिकायत बिजली विभाग के जेई को कई बार दी गई, लेकिन उनके द्वारा

कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। इस कारण आज सुबह खेत में चरने गई

चार गाय हाईटेंशन तार के चपेट में आ गई मौके पर ही मौत हो गई। असांव थाना के डेहुरा गांव निवासी भोलानाथ यादव

की एक गाय 80 हजार, सुरेश यादव की एक गाय 70 हजार, प्रभुनाथ यादव की दो

गाय लगभग डेढ़ लाख रुपया की बताई जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में गणेश ठाकुर, रामाशंकर बैठा, जंगबहादुर बैठा, बृजकिशोर भगत, जयराम यादव, अमन पांडेय, प्रेमनाथ पांडेय,

अच्छेलाल यादव, भोला राजभर, शिव शंकर साह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।