मगाईडीह गांव मे एनएसएस ने निकाली स्वच्छता रैली , हर घर में शौचालय निर्माण के लिये किया जागरूक

छपरा :राजेंद्र कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सोमवार सुबह को स्वच्छ भारत इंटर्नशिप के तहत मगाईडीह गाँव में स्वच्छता जागरूकता रैली के माध्यम से वहा के ग्रामीण को शौचालय के प्रति जागरूकता लाने हेतु कार्य किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व टीम लीडर आलोक कुमार गुप्ता ने किया। मगाईडीह के वार्ड12के वार्ड सदस्य बीरवल मांझी ने बताया कि वार्ड 12 में 350 घर है ।सरकार की ओर से 119 घरो मे शौचालय बनाने के लिए सहायता राशि आया और अभी बाकी भी है। वहा के लोगो ने बताया कि बरसात के दिनों मे जल निकासी का अभाव,सड़क पे पानी का जमाव लग जाता, राशन कार्ड 80 फीसदी है । रैली मे शामिल स्वयंसेवको के साथ लोगों ने कहा-लोटा बोतल बंद करो, बेटी का विवाह हो उस घर मे जहां शौचालय हो,एनएसएस ने ठाना है मगाईडीह को स्वच्छ सुंदर बनाना है आदि नारा लगा रहे थे। इस कम्र मे ग्रमीणो को स्वच्छता संदेश देकर जागरूक किया गया। आलोक गुप्ता ने कहा कि साफ-सफाई के लिए हमें कभी भी समझोता नहीं करना चाहिए क्यो कि यह पानी ओर खाने के जितना ही जरूरी है उतना जीवन को स्वच्छ बनाने मे है।स्वच्छता के बिना स्वच्छ समाज की कल्पना नही की जाती हैं ।उज्जवल भारत का सपना स्वच्छ वातावरण हो अपना कहावत तभी चरितार्थ हो सकती है। जब स्वच्छ विचारो का प्रतिपादन होगा। सवयसेवक जितेन्द्र कुमार ने कहा स्वच्छता हमारे जीवन का अभिग अंग है। पप्पू,सुनील मांझी,बबन मांझी,लालबाबू मांझी,सोनू कुमार,विनोद महतो, राजनाथ मांझी ,गणेश मांझी,हरेन्द्र मांझी,चंदन मांझी आदि इस तरह के कार्यक्रम गाँव में देखकर सराहना की। स्वयंसेवको मे आलोक गुप्ता, जितेन्द्र कुमार ,12के वार्ड सदस्य बीरवल मांझी ने कहा मगाईडीह को हरा भरा बनाएँगे।




Recent Comments