निशुल्क प्रशिक्षण को ले अभ्यर्थियों को दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर(सिवान) : रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय में मंगलवार को वाइपीडीपीएम के नेतृत्व में अभ्यर्थियों के बीच निशुल्क प्रशिक्षण की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से दिए जाने वाले प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। इन अभ्यर्थियों के बीच एसेस सोलर दानापुर के मोबलाइजर अजय कुमार शर्मा ने
इस योजना के तहत दी जाने वाली प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी।