प्रखंड में राज्य स्तरीय दिलचस्प दंगल मुकाबला शनिवार को, कई दिग्गज टीमें होंगी शामिल l

………………………………………………………………………….
परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया( सीवान) प्रखंड कार्यालय स्थित खेल मैदान में प्रत्येक वर्ष होने वाले दिलचस्प दंगल मुकाबले का आयोजन आज पूर्वाहन 10:00 बजे से होगा । प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमेशा की तरह इस बार भी उक्त दंगल मुकाबले में अलग-अलग राज्यों से कई दिग्गज टीमों ने हिस्सा लिया है जिनके बीच दंगल का मुकाबला सुनिश्चित है । बताते चलें कि दंगल प्रतियोगिता को लेकर पिछले कई दिनों से आयोजन समिति लगातार तैयारियों में जुटा हुआ था अंततः शुक्रवार शाम तक लोकप्रिय दंगल मुकाबले की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई थी और आज मुकाबला होना है मालूम हो कि दंगल प्रतियोगिता आयोजन को लेकर खेल मैदान के समीप खास अखाड़ा मैदान तैयार किया गया है जिस पर कई दिग्गज पहलवानों के बीच दंगल का दृश्य देखने को मिलेगा । मिली जानकारी के अनुसार दंगल प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के संरक्षण में होता है जबकि अध्यक्षता महताब खान द्वारा की जाती है । आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि प्रखंड वासियों की रुचि दंगल मुकाबले में होने के कारण समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है वही समिति के सक्रिय सदस्य वकार खान ने बताया कि इतिहास में पहलवानों की महत्वपूर्ण भूमिका है वर्षों पूर्व विभिन्न प्रकार के आयोजनों में दंगल और पहलवानी आदि को खास महत्वता थी लोग इसे काफी पसंद करते थे लेकिन बदलते परिवेश में इस प्रकार के कुश्ती और पहलवानी जैसे आनंददायक कार्यक्रमों का आयोजन बहुत कम हो गया है लिहाजा कहीं ना कहीं पहलवानी का जुनून और पहलवानों का मनोबल भी प्रभावित हुआ है जिसे जिंदा रखना बेहद जरूरी है यही कारण है कि समिति प्रत्येक वर्ष पहलवानों के मनोबल और इसे पसंद करने वाले दर्शकों की मुराद को ध्यान में रखते हुए खास अंदाज में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन करती है