पूर्व सांसद उमाशंकर बाबू के 80वीं जयंती पर रेनुआ में जुटे कई दलों के दिग्गज


परवेज अख्तर/सीवान। पूर्व सांसद एवं दिवंगत समाजवादी नेता उमाशंकर सिंह के80वे जयंती समारोह के अवसर पर उनके पैतृक गांव रेनुआ में आयोजित 80वे जयंती समारोह कार्यक्रम में शिरकत करने आए। सिक्किम प्रदेश के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने आज पूर्व सांसद एवं समाजवादी नेता उमाशंकर सिंह के प्रतिमा का अनावरण किया। और रेनूआ गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की। इस अवसर पर अपने संबोधन में महामहिम राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि उमाशंकर बाबू जीवन पर्यंत दबे-कुचले एवं गरीबों के लिए संघर्ष करते रहे ।उनमें मानवता कूट-कूट कर भरी थी। उनके साथ बिताए गए संस्मरण को याद करते हुए उन्होंने कहा कि संसदीय जीवन में सादगी और नेकदिली के जीता जागता उदाहरण उमाशंकर बाबू थे। राज्यपाल ने कहा कि उमाशंकर बाबू पर माता सरस्वती की विशेष कृपा थी जिसके कारण उन्हें प्रेरणा सील व्यक्तित्व, अद्भुत ज्ञान, वैचारिक परिपक्वता, सामाजिक विषयों पर संवेदनशीलता एवं जन सरोकार के विषयों पर संघर्ष करने की अद्भुत क्षमता उमाशंकर बाबू में थी।उन्होंने कहा कि वह हमेशा समाज की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। और दलीय राजनीति से ऊपर उठकर संबंधों को निभाने की गजब की कला उमाशंकर बाबू मे थी,उन्हें पक्ष के लोग जितना पसंद करते थे उतने ही विरोधी दलों के नेता भी ने पसंद किया करते थे ।उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर आदमी आता है, और जाता है। लेकिन उसके कर्म ही यहां लोग याद करते हैं। धरती के लोग महान लोगों के कर्मों को याद करते हैं और उनसे प्रेरणा लेते हैं आज हमें उमाशंकर बाबू के राजनैतिक आदर्शों एवं राजनीतिक मूल्यों से सीख लेने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने दिवंगत समाजवादी नेता के संदर्भ में कई पंक्तियां भी पढी और कहा कि “जिंदगी एक अभिलाषा है.. अपने आप में परिभाषा है!
संभल गए तो ठीक.’
नहीं तो जिंदगी तमाशा है!!”
उन्होंने उपस्थित लोगों से समाज के लिए कार्य करने की अपील करते हुए कहा की समाज के लिए कार्य करने वालों को ही यह समाज याद करता है उन्होंने कहा कि उमाशंकर बाबू का योगदान सीवान समेत प्रदेश के लिए अविस्मरणीय है। इसके पूर्व महामहिम राज्यपाल द्वारा कुंवर वाहिनी एवं उमाशंकर बाबू ट्रस्ट द्वारा उनके स्मृति में प्रकाशित पत्रिका” कुंवर दर्पण” का विमोचन किया! और बाद में सीवान जिले के सीमा पर तैनात शहीद सैनिकों के परिवार जनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा शहीद रवि कुमार सिंह, शहीद रम्भु सिंह, शहीद गंगा पंडित ,शहीद हरेंद्र ओझा, शहीद अमरजीत कुमार, शहीद भक्ति शरण सिंह एवं सेना में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्नल नरेश प्रसाद सिन्हा को सम्मानित किया गया ।महामहिम द्वारा खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशिक्षक एवं शिक्षक संजय कुमार पाठक को सम्मानित किया गया ।वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाली फुटबॉल की खिलाड़ी अमृता कुमारी एवं कुश्ती के खिलाड़ी श्वेता कुमारी को मोमेंटो एवं साल देकर महामहिम ने सम्मानित किया। वहीं विधि सेवा में उत्कृष्ट योगदान एवं न्याय के लिए हमेशा लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता सुभास्कर पांडेय, ब्रजमोहन रस्तोगी एवं पान्डेय रामेश्वरी प्रसाद को सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रोफ़ेसर मोहम्मद हारुन शैलेंद्र एवं प्रोफेसर डॉ बसंत कुमार को सम्मानित किया गया संगीत के क्षेत्र में मनन गिरी मधुकर एवं स्वर्गीय जमुना प्रसाद के पुत्र सुधीर कुमार को सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि सभा को प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार, सांसद कविता सिंह, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ,विधायक व्यास देव प्रसाद, पटना बिहिया के विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व मंत्री उदित राय, विधान पार्षद प्रोफेसर वीरेंद्र नारायण यादव, केदार नाथ पांडेय विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व विधायक डा. देव रंजन सिंह, रामायण माझी ,चंद्रमा सिंह नगर परिषद सभापति सिंधु सिंह, उपसभापति बब्लू शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व जिला मनोज कुमार सिंह ,अध्यक्ष प्रोफ़ेसर अभिमन्यु सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, महासचिव लाल बाबू प्रसाद, जदयू नेता अजय सिंह, मुकुल राय, उत्तर प्रदेश सलेमपुर के विधायक मनबोध प्रसाद ,भाजपा उपाध्यक्ष राहुल तिवारी लाल बाबू प्रसाद, पार्षद लीशा लाल, आदि नेताओं ने उमाशंकर बाबू से जुड़े अनछुए पहलुओं को उद्धृत करते हुए उन्हें महामानव बताया तथा उन्हें एक सच्चा नेता एवं गरीबों का मसीहा बताया। और उनके आदर्श एवं विचारों को प्रासंगिक बताते हुए उन पर युवाओं से अमल करने की। अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक ब्यास देव प्रसाद ने की ।वही महामहिम राज्यपाल के सीवान आगमन पर अभिनंदन पत्र को भाजपा उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने महामहिम को समर्पित किया। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता एवं कुंवर वाहिनी के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी ने किया।