रूपेश हत्याकांड में बड़े लोग या मंत्री भी हो सकते है ! – तेजस्वी

छपरा।जलालपुर।बहुचर्चित रूपेश हत्याकांड के छह दिन बीत जाने के बाद ही हत्यारों तक पुलिस प्रसाशन के हाथ नहीं पहुंच सके है । लेकिन उनके पैतृक गांव जलालपुर के सवरी बक्शी में उनके घर पर लगातार सरकार के मंत्री व नेताओ सहित पदाधिकारियों का रोज आने जाने का सिलसिला जारी है। परिजनों में रूपेश कुमार के बड़े भाई नन्देश्वर सिंह का कहना है प्रतिदिन नेताओ और मंत्रियों का आना जाना है। सभी लोग आते है और रूपेश की व्यवहार की तारीफ और अपने और रूपेश की जनदीकी रिश्तों की चर्चा करते है और सांत्वना देकर चले जाते है। लेकिन परिजनों को इंसाफ कब मिलेगा, हत्यारे और हत्या के कारणों का पता कब लगेगा, आखिर घटना के इतने दिन बित जाने के बाद भी सरकार और प्रसाशन के हाथ खाली क्यों है। जो भी सरकार के नेता और मंत्री आते है बस यही कहते है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ने और उसके अंजाम तक पहुचाने की बात करते है। लेकिन छठे दिन भी इस कांड के हत्यारों तक पुलिस नही पहुँच पाई।वही रविवार को उनके घर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुँचे और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही परिवार के सदस्य को नौकरी दिलाने के लिये सहित हर सम्भव मदद की बात कही।साथ ही पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में जिस तरह से अपराध बढ़ रहा है ऐसा लग रहा है कि सरकार संरक्षण देने का काम कर रही है अपराधियों को। घटना में 5 दिन बीत जाने के बाद भी प्रसाशन अभी तक घटना के कारणों और हत्यारो का सुराग तक नही ढूंढ पाई है। बिहार को अपराधी चला रहे है और मुख्यमंत्री थका हुआ मुख्यमंत्री नजर आ रहे है। यहाँ सिर्फ सता पक्ष के लोग फोटो खिंचवाने के लिये आते और कुछ नही।आगे उन्होंने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड को याद दिलाते हुए कहा कि इस घटना में हो सकता है की बड़े लोग हो, हो सकता है सरकार का कोई मंत्री भी हो, कही ऐसा तो नही जिन्होंने अपराध किया हो। उन्हें बचाने के लिये कुछ बड़े चेहरे हो इसलिये मामले को दबाया जाये और धीमी जांच प्रक्रिया कर मामले को रफा -दफा कर दिया जाये।इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिये।इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी मुख्यमंत्री घर में बैठे हुए हैं कौन सा काम कर रहे हैं ।कम से कम अपराध हो गया आप रोक नहीं पाए तो कम से कम पीड़ितों से मिल करके उनको मजबूती तो दीजिए। उनके भविष्य को तो बेहतर बनाईये इतना काम तो हो ही सकता है या यह भी नहीं हो सकता।