
नवादा : रोटी बैंक के बाद अब कपड़ा बैंक की शुरुआत
रिपोर्ट – सन्नी भगत
नवादा :- रोटी बैंक के टीम द्वारा कपड़ा बैंक की शुरुआत की गई है जो कौमी एकता की शानदार मिशाल के साथ भाईचारे को बढ़ावा देते हुए मिल जुलकर गरीब व जरुरत मंद लोगों की निरंतर धरातल पर मदद कर रहे हैं रोटी बैंक के साथ अब इस अभियान में कपड़ा बैंक भी शामिल हो गया है ।
नगर में रोटी बैंक के बाद अब कपड़ा बैंक की भी शुरुआत हो गई है । गरीबों के लिए मसीहा बने दीपक ने लगभग एक साल पूर्व रोटी बैंक की शुरुवात करके एक अनोखी मिसाल कायम की। वह इस कार्य को बड़ी ही शिद्दत व मनोयोग से कर रहे है। उनके इस नेक काम की सर्वत्र सराहना की जा रही है।
अध्यक्ष दीपक ने लोगों से आग्रह किया है कि जरूरत से अधिक रखे गए गर्म कपड़े, सूती कपड़े, चादर, शॉल, कंबल कपड़ा बैंक में जमा कर दें ताकि उसे गरीबों के पास पहुंचाया जा सके।
वहीं कपड़ा बैंक की शुरुआत करने की लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे सहयोग करने की बात कही है।
इस अभियान का नगरवासियों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं , कि वे सदा मानवीय मूल्यों की रक्षा में सफल रहते हुए यशस्वी बनें रोटी बैंक वो कपड़ा बैक अब संयुक्त रुप से मिलकर भाईचारे का संदेश देकर इसांनियत का फर्ज मिलकर अदा करेगें।
इस कपड़ा बैंक का उद्घाटन मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष उदय कुमार यादव ने किया वहीं मौक़े पर मौजूद रोटी बैंक के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार यादव , सचिव पंकज कुमार , कोषाध्यक्ष अमित राय , शैलेश कुमार सिन्हा , अर्चना सिन्हा , आलोक कुमार , उपेंद्र यादव , समाजसेवी मनीष कुमार सिन्हा , रामबालक यादव आदि मौजूद थे ।




Recent Comments