सारण :अग्नि पीड़ितों को मिली सहायता राशी

#दिग्विजय सिंह बबलू
डोरीगंज -:
“”””””””””””
शेरपुर पंचायत के घेघटा गाँव निवासी कमालु महतो, प्रह्लाद महतो ,नीतू महतो, त्रिभुवन कहार, श्रवन महतो, नागेंद्र महतो तथा रघु महतो समेत कुल 7 अग्निपीड़ित परिवारो को सदर सीओ विजय कुमार सिंह के द्वारा 9800/ प्रति पीडित परिवार चेक के द्वारा सहायता राशि प्रदान किए गए
वितरण शनिवार को प्रखंड सह अंचल मुख्यालय परिसर मे किया गया स मौके पर सदर सीओ ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व उक्त लाभुको के झोपड़ीनुमा मकान भीषण अगलगी की घटना के दौरान आग की भेंट चढ गए थे जिन्हे प्रति पीडित परिवार 9800/ की सहायता राशि चेक के द्वारा प्रदान किए गए । इस दौरान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र राय व अंचल नाजीर जहरूदीन समेत अन्य अंचलकर्मी मौजूद रहे ।