•मोतिहारी (पू च): विभिन्न संगठन के लोगों ने किया असहायों के बीच कम्बल वितरण

 •गरीबों का मसीहा बने स्वर्ण सेना के चंदन व कांग्रेस के विनय

मोतिहारी (पू च): “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के तर्ज पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन के लोगों ने जिले कई स्थलों पर गरीब, लाचार व असहाय सैकड़ों लोगों के बीच इस कड़ाके के ठंड में कम्बल वितरण कर मसीहा साबित हो रहे हैं। उक्त महान, प्रसंसनीय व काबिल-ए-तारीफ कार्य के लिये चंपारण सहित कई जिलों में इस पुनीत कार्य मे शामिल सभी लोगों का प्रसंसा व सराहना किया जा रहा है।

सोमवार को सवर्ण सेना संघ के अध्यक्ष चंदन सिंह राजपूत के नेतृत्व मे मोतिहारी सदर आस्पताल व आसपास जरूरतमंद लोगों की बीच कम्बल वितरण किया गया। वहीं स्टेशन चौक, दुर्गा मंदिर, मीनाबाजार, छतौनी बस स्टैंड आदि जगहों पर कांग्रेस नेता तथा समाजसेवी विनय उपाध्याय द्वारा भी उक्त कार्य विगत सप्ताह से जारी है।

कम्बल वितरण के मौके पर डॉ.संजीत कुमार, रौशन सिंह, रौशन कुमार सिंह, दीपक सिंह बबुआन,बिटू सिंह जयंत,कुणाल सिंह भाई, मनीष कुमार सिंह, विशाल सिंह, चुनू सिंह, कुंदन सिंह, सौरभ सिंह के साथ अन्य सदस्य मौजूद थे। इसके अलावां दूसरे टीम में श्री उपाध्याय के साथ जितेंद्र सिंह व प्रीतम कुमार सहित अन्य समाजसेवियों की भूमिका सराहनीय व प्रसंसनीय रही है।

न्यूज स्रोत से पढ़ें..