मझौलिया से राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-

मझौलिया थाना क्षेत्र के गुदरा पंचायत के वार्ड नंबर 3 में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने को लेकर दो गुटों के बीच रविवार के दिन तनाव हो गया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता ,दल बल के साथ पहुचकर अब्बास मिया को पकड़ कर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है ।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि अब्बास मिया की बगीचे में लीची को कुच्छ शरारती तत्व तोड़ रहे थे इसी को लेकर अब्बास मिया और उनकी पत्नी पूनम खातून ब्रम्हस्थान पहुच जोग टन कर रहे थे।वही पूजा करने गए ग्रामीण ओमप्रकाश राय, अमर यादव,भीम कुमार,किसुनदेव यादव,सत्यदेव यादव आदि ब्रम्ह स्थान स्थित माई स्थान पहुचे।इन दोनों को हरकतों के देख हो हल्ला करने लगे।जिससे ग्रामीण इकठा हो गए।थानाध्यक्ष ने बताया गुदरा में फिलहाल शांति हैं।ओमप्रकाश राय के आवेदन पर प्रथमिकी दर्ज कर अब्बास मिया को जेल भेज दिया गया हैं।