
पोषण माह के दौरान होने वाले गतिविधियों का आंकड़ा ससमय उपलब्ध करायें : सिविल सर्जन
• सीएस ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिया निर्देश
• गतिविधियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने का दिया गया निर्देश
छपरा। जिले में 1 सितंबर से पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है। आईसीडीएस-स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समेत नौ विभागों के सहभागिता के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी कृतसंकल्पित है। अभियान में गति लाने के लिए सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों व प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि पोषण माह के तहत हो रहे गतिविधियों का प्रतिवेदन ससमय जिला मुख्यालय में उपलब्ध करायें।
वाट्सअप ग्रुप से हो रही है मॉनिटरिंग:
सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने बताया कि पोषण माह अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए वाट्सअप ग्रुप बनाया गया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन पोषण माह अभियान के गतिविधियों का प्रतिवेदन वाट्सअप ग्रुप में भी भेजें। साथ हीं गतिविधियों का आंकड़ा सप्ताहिक फॉर्मेट में भरकर जिलास्तर पर भेजना सुनिश्चित करेंगे।
सप्ताहिक रिपोर्ट फार्मेट उपलब्ध कराया गया:
जिला स्वास्थ्य समिति के जिला अनुश्रवण सह मुल्यांकन पदाधिकारी भानू शर्मा ने बताया कि सभी प्रखंडों के बीसीएम व डाटा इंट्री ऑपरेटर को सप्ताहिक रिपोर्ट का फार्मेट उपलब्ध कराया दिया गया है। निर्धारित फॉर्मेट मे हीं पोषण माह अभियान के गतिविधियों का आंकड़ा उपलब्ध कराना है।
बीसीएम को दी गयी ये जिम्मेदारी:
सभी बीसीएम को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों का आंकड़ा ससमय बीएमईए सह डाटा इंट्री ऑपरेटर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी डाटा इंट्री ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया है कि बीसीएम से प्राप्त आंकाड़ों की सही तरीके जांच करने बाद पोषण अभियान पोर्टल अपलोड करेंगे तथा सप्ताहिक रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजेंगे।




Recent Comments