खोदाईबाग बाजार पर अधेड़ को गोलियों से भूना, मौत
छपरा (सारण): सारण जिले के खोदाईबाग बाजार पर हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति को शनिवार के देर रात को गोली मार दी और मौके से भाग निकले. गोली लगने से मौके पर ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव के स्वर्गीय मोहन महतो का 50 वर्षीय पुत्र किशुन महतो के रूप में की गयी है.हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है.पुलि मामले कि जाँच में जुटी है.




Recent Comments