
विभूतिपुर में पंचायत कृषि कार्यालय का हुआ उद्घाटन
रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर): किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ व जानकारी देने के लिए बनाए गए पंचायत कृषि कार्यालय का शुभारंभ कृषि मंत्री डा. प्रेम कुमार पटना से किया।जिसके बाद विभूतिपुर प्रखंड किसान भवन पर विधायक श्री राम बालक सिंह एवं प्रखंड प्रमुख श्रीमती निर्मला किशोर व प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवजी पासवान सम्मिलित रूप से उद्घाटन किया।जिसके बाद मुखिया संगीता देवी की अध्यक्षता में एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए विधायक रामबालक सिंह ने बताया कि कृषि पंचायत कार्यालय शुरू हो जाने से किसानों को किसी भी योजना की जानकारी अथवा लाभ लेने के लिए प्रखंड व जिला कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा।इसके लिए सभी पंचायतों में सरकारी कार्यालय बनाए जायेंगे।पंचायत कार्यालय की देखरेख की जिम्मेवारी किसान सलाहकार की होगी।कृषि समन्वयक इसके नोडल पदाधिकारी के रूप में काम करेंगे।पंचायत कृषि कार्यालय खुल जाने से किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलेगा तथा बीज लेने में भी आसानी होगी।पहले किसानों को छोटे से काम के लिए भी प्रखंडों के चक्कर लगाने पड़ते थे।अब इससे निजात मिलेगी।मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनारायण राय,आत्मा अध्यक्ष नरेश प्रभाकर,बबलू सिंह,मनिषा देवी, विनोद भगत, लशम्भू सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments