पॉलिथीन पर प्रतिबंध के लिए जागरूकता फैलाने खुद सड़क पर उतरे विधायक

छपरा /सारण
पॉलिथीन बैन पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने थाना चौक पर कपड़े के थैले का स्थानीय लोगों में वितरण करके किया।इस दौरान अपने कार्यों से निकले लोगों के बीच कपड़े की थैली देते हुए विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग करने से सीधे तौर पर परेशानियों को न्योता देना है।

विधायक ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री का यह पॉलिथीन बैन का निर्णय काफी प्रशंसनीय है।आए दिन प्लास्टिक एक मीठा जहर बनकर हमारे बीच फैलता जा रहा था जिसका एक उचित समाधान कपड़े और जूट से बने थैले ही है।विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि शहर की व्याप्त गंदगी का एक प्रमुख कारण भी काफी हद तक प्लास्टिक और पॉलिथीन ही है, उन्होने कहा कि अब उम्मीद है कि इसमें धीरे-धीरे काफी सुधार होगा।

विधायक ने लोगों से अपील किया कि आप सभी जब भी घर से निकले तो थैला अपने साथ लेकर जरूर चलें,क्योंकि हम जिस पॉलिथीन का आदि बन चुके है उसे छोड़कर हमे सुदंर छपरा बनाने में एक अहम योगदान मिलकर देना होगा।भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा छपरा विधायक की पहल सराहनीय हैं पालीथीन की वजह से हीं आए दिन जानवरों में बीमारी फैल रहीं हैं जिससे जानवर मर भी जा रहें हैं जानवर ना समझी में प्लास्टिक को खा रहें हैं जिससे उन्हें मृत्यु का कोपभाजन बनना पड़ रहा हैं। इस दौरान श्याम बिहारी अग्रवाल,ए के मिश्रा, जीतु सिंह, राजेश फैशन,अभिनव सिंह,अभिषेक कुमार,निकुन्ज कुमार समेत अनेकों लोग उपस्थित थें।




Recent Comments